News & Events

Never miss a beat—stay updated with the latest news.

Toper Students 1st Prof. Batch 2021

Toper Students 2nd Prof. Batch 2021

Toper Students 1st Prof. Batch 2022

One Day CME

विवेक आयुर्वेदिक कॉलेज में हुआ हृदय रोग पर सीएमई का आयोजन
विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइसेस एण्ड हॉस्पिटल, बिजनौर के तत्वावधान में श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा० लि० झांसी के सहयोग से “हृदय आरोग्यम” विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेद के माध्यम से हृदय रोगों की रोकथम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चिकित्सकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नवीन जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ महालक्ष्मी एस ने बताया कि हृदय रोगों के कारण, जोखिम कारकों, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही हृदय स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान साझा की गई। स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली को महत्वपूर्ण बताया गया।
बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन की ओर से सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया साथ ही बीएएमएस बैच 2020 के अंतिम वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, इंटर्न एवं छात्र/छात्राये उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा बैद्यनाथ की ओर से आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। क कार्यक्रम का संचालन डॉ० राहुल निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० सुनील, डॉ० सतोष, डॉ० बालेश का विशेष योगदान रहा।

Toper Students 2nd Prof. Batch 2022

Toper Students 1st Prof. Batch 2023

Toper Students 1st Prof. Batch 2024